क्षमा : दूसरे को नहीं, स्वयं को मुक्त करने की साधना
यदि शब्दों ने क्षमा माँग ली, किंतु अहंकार ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की; यदि हमने सबको “मिच्छामि दुक्कडम्” या "उत्तम क्षमा" कहा, लेकिन किसी एक व्यक्ति का नाम आते ही भीतर क्रोध जाग उठा—तो क्षमापना अभी हमारे व्यवहार तक पहुँची है, चेतना तक नहीं।




